फॉल्स सीलिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,सीआईएसएफ किरन्दुल की तत्परता से बड़ा हादसा टला

किरन्दुल : लौहनगरी किरन्दुल एनएमडीसी टाउनशिप क्षेत्र स्थित फुटबॉल ग्राउंड के समीप मुकेश टी स्टॉल में शनिवार शाम अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम लगभग 4:15 बजे इकाई के ओसीबी नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि दुकान की फॉल्स सीलिंग के अंदर विद्युत शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़क उठी हैं।
सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएमडीसी के सेफ्टी विभाग एवं स्थानीय पुलिस को तत्काल अवगत कराया गया।वहीं सीआईएसएफ के अग्निशमन दल ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए प्रभावी प्रयास शुरू कर दिए।

लगभग 5:05 बजे आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया।राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति क्षति नहीं हुई।समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सीआईएसएफ फायर विंग की त्वरित, साहसिक और पेशेवर कार्यप्रणाली की सराहना की।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुरक्षा बलों की मुस्तैदी ने एक बड़ी अनहोनी होने से बचा लिया।प्रशासन की सजगता और सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया ही सबसे बड़ी सुरक्षा होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button