राजनांदगांव में आबकारी टीम ने 9 लीटर अवैध देशी मदिरा जब्त की

राजनांदगांव  : राजनांदगांव जिले में अवैध शराब विक्रय, परिवहन एवं सार्वजनिक स्थलों पर मद्यपान करने वालों के विरुद्ध सतत् कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा थाना छुरिया के ग्राम बैरागी भेड़ी में कार्रवाई कर महाराष्ट्र निर्मित देशी दारू संत्री की 50 पाव मात्रा, कुल 9 बल्क लीटर, जब्त की गई।

प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि धर-पकड़ अभियान के तहत आरोपी बीरबल यादव के कब्जे से अवैध मदिरा जब्त कर आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल, ढाबों एवं मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की सतत् जांच एवं अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वृत्त चिचोला राजकुमार कुर्रे, आबकारी मुख्य आरक्षक निजाम शाह, आबकारी आरक्षक नागेश निषाद एवं अनिल सिन्हा की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button