शहर में तेंदुए की दस्तक: प्राइवेट हॉस्पिटल में घुसा तेंदुआ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग भी मौके पर

कवर्धा : शहर के बीच स्नेहा क्लीनिक के पास तेंदुआ दिखाई देने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। मौके पर DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और वनकर्मी तैनात हैं।

जंगल से भटककर शहर में पहुंचने की आशंका

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेंदुआ जंगल से भटककर शहर की ओर पहुंचा है। जैसे ही लोगों को शहर के बीच तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी मिली, खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। DFO सहित विभाग के अधिकारी और वनकर्मी लगातार मौके पर निगरानी बनाए हुए हैं।

लोगों से घरों में रहने की अपील

तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। साथ ही तेंदुए को देखने के लिए मौके पर जुट रही भीड़ को भी हटाया जा रहा है, ताकि रेस्क्यू अभियान में किसी तरह की परेशानी न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button