किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 किलो से ज्यादा गांजा के साथ एक गिरफ्तार

किरंदुल: दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना किरंदुल पुलिस ने 8 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में जिले में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 6 अक्टूबर को थाना किरंदुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 4, बंगाली कैम्प, राधाकृष्ण मंदिर के पास रहने वाले शंकर घोष ने अपने घर में बिक्री के लिए अवैध रूप से गांजा रखा है।

घर से बोरी में मिला गांजा
सूचना पर थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान घर में रखी एक प्लास्टिक बोरी से गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल वजन 8 किलो 400 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी शंकर घोष पिता नंद लाल घोष, उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड 4 बंगाली कैम्प किरंदुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया।

जप्त सामग्री
– गांजा: 08 किलो 400 ग्राम
– कीमत: 4,20,000 रुपये

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button