शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर विधानसभा में संविधान बचाओ यात्रा निकाली गई

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में लोकतंत्र संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तर विधानसभा में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया गया, इस यात्रा की शुरुआत रेलवे स्टेशन स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया, कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए संविधान बचाव के नारों के साथ पदयात्रा करते नजर आए। यह यात्रा रेलवे स्टेशन से होते हुए फाफाडीह चौक पहुंची।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा की यह यात्रा देशवासियों को हमारे संविधान की मूल भावना समानता धर्मनिरपेक्षता स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। वर्तमान सरकार द्वारा संविधान के मूल ढांचे पर निरंतर हमले किए जा रहे हैं। जातीय और धार्मिक विद्वेष को बढ़ावा दिया जा रहा है,संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता खतरे में है,और आम जनता के अधिकारों को कुचला जा रहा है। इस यात्रा मे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे कुलदीप जुनेजा अरुण जंघेल संजय सोनी दीपा बग्गा प्रशांत ठेंगड़ी जी श्रीनिवास आकाश तिवारी शेख मुशीर सोनू शर्मा माधव छुरा पंकज मिश्रा कमल धृतलहरे अनिल रायचुरा मतलुब अली गौतम यादव सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।







