इधर पुलिस कर रही तलाश, उधर गुजराती थाली का आनंद ले रहे अमित जोगी! पार्टी ने कहा- फरार होने की खबरें भ्रामक…

रायपुर :  ‘ज्ञानु और जानू’ वीडियो के साथ वायरल हो रहे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी को एक तरफ मामले में पूछताछ के लिए रायपुर पुलिस तलाश कर रही है, वहीं प्रदेश में कोसो दूर गुजरात के सूरत शहर में अमित जोगी गुजराती थाली का आनंद लेते हुए, फोटो सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं.

बता दें कथित आपत्तिजनक वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद भाजपा के नेताओं ने जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया था. इस पर रायपुर की सिविल लाइंस पुलिस ने धारा 196, 352, 353(2), 356 (2) बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच में जुट गई है. मामले में पूछताछ में शामिल होने के लिए जोगी निवास के बाहर नोटिस चस्पा भी कर दिया है.

सोशल मीडिया में बवाल कटने के बाद हालांकि, अमित जोगी ने माफी मांगते हुए अपना पोस्ट डिलिट कर दिया है, लेकिन बात आगे बढ़ चुकी है. पुलिस मामले में उनसे पूछताछ करना चाहती है. लेकिन उनके रायपुर में नहीं होने से फरार होने की बात तेजी से फैल रही है.

पार्टी ने जारी किया बयान

हालांकि, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) प्रदेश संगठन महामंत्री निलेश चौहान ने जारी एक बयान में कहा कि अमित जोगी जी के फरार होने की खबरें भ्रामक हैं. उनका 2 नवंबर से 8 नवंबर तक निजी कार्यक्रम के तहत प्रदेश से बाहर रहने का दौरा पहले से निधारित था. इस संबंध में उन्होंने संबंधित थाने के प्रभारियों को ईमेल के माध्यम से अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है तथा 9 नवंबर को थाने में उपस्थित होने की बात भी स्पष्ट रूप से कही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button