वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर: पेट्रोल-डीजल महंगा, चेक करें नया रेट

देश में शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों ने वैश्विक ऊर्जा कीमतों में हुई वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाला है। बता दें कि अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है। तेल की कीमतों में ये इजाफा आज शुक्रवार 5 बजे से लागू हो गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम

शहर पेट्रोल के दाम
दिल्ली 97.77 (+3.00)
कोलकाता 108.74 (+3.29)
मुंबई 106.68 (+3.14)
चेन्नई 103.67 (+2.83)

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

शहर डीजल के रेट
दिल्ली 90.67 (+3.00)
कोलकाता 95.13 (+3.11)
मुंबई 93.14 (+3.11)
चेन्नई 95.25 (+2.86)

क्यों हुई कीमतों में बढ़ोतरी?

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण आमलोगों को महंगाई का झटका लगा है। आपको बता दें कि बीते लंबे समय से मिडिल ईस्ट में जंग और झड़पें जारी हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही बड़े लेवल पर बाधित हुई थी। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर तो हुआ लेकिन होर्मुज स्ट्रेट पर समाधान अब तक नहीं निकला। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में काफी ज्यादा बढोतरी हो गई है। यही कारण है कि पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button