खराब मौसम के बीच जोशीमठ में हेलीकॉप्टर हादसा, पांच यात्री और पायलट थे सवार

इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड के जोशीमठ से सामने आ रही है। यहां जोशीमठ में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था। इस हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा 5 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में पांच लोग सवार थे, जिनकी पहचान प्रताप, अरूण, शंकर गौड़ा, सुधीर के., एसएस नटराज के रूप में हुई है। हेलीकॉप्टर के पायलट की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते चाई और थैंग गांव के ऊपर यह हादसा हुआ। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आर्मी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है। सीएम धामी ने भी हादसे पर दुख जताया है।
सीएम धामी ने जताया शोक
हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। सीएम धामी ने एक्स हैंडल पर कहा, “चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”







