सुल्तानपुर रवाना हुए राहुल गांधी के काफिले में टक्कर, मानहानि मामले की पेशी से पहले हादसा

लखनऊ: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से सामने आ रही है। यहां राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग घायल हैं। हालांकि राहुल गांधी सुरक्षित हैं। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 KM माइलस्टोन के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी के काफिले में शामिल 5 गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। हादसे में पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि आज राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

लखनऊ से सुलतानपुर जा रहे थे राहुल गांधी
बता दें कि सुलतानपुर कोर्ट में मानहानि के मामले में राहुल गांधी की आज पेशी होनी है। 8 साल पहले राहुल गांधी ने अमित शाह के ऊपर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर कोर्ट में राहुल गांधी पेश होंगे। आज राहुल गांधी के लिए बहुत बड़ा दिन है। थोड़ी देर बार अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी की सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी होगी। सुलतानपुर की अदालत आज मानहानि केस में अपना फैसला सुनाएगी। इस दौरान राहुल खुद अदालत में मौजूद रहेंगे। राहुल गांधी लखनऊ से सुलतानपुर के लिए निकल चुके हैं।

आठ साल पुराने मामले में पेशी आज
दरअसल, यह पूरा मामला वर्ष 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर की गई कथित टिप्पणी से जुड़ा है। इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए सुलतानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप था कि राहुल गांधी की टिप्पणी से अमित शाह की छवि को नुकसान पहुंचा। मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद 20 फरवरी 2024 को राहुल गांधी सुल्तानपुर की अदालत में पेश हुए थे। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए खुद को निर्दोष बताया था। अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

इसके बाद मामले में गवाहों, साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर सुनवाई आगे बढ़ी। अब इस मामले में अदालत ने 26 अक्टूबर को फैसला सुनाने की तारीख निर्धारित की है। राहुल गांधी फैसले के दिन अदालत में उपस्थित रहेंगे। फिलहाल, करीब आठ साल पुराने इस मानहानि मामले में 26 अक्टूबर की तारीख महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राहुल गांधी की मौजूदगी में अदालत का फैसला सुनाया जाना निर्धारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button