JCCJ युवा संगठन में नई नियुक्तियां, किस जिले में किसे मिली अध्यक्ष की कमान? यहां देखें पूरी सूची

रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे JCCJ के युवा संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गई है। पार्टी के युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने नियुक्ति आदेश जारी कर प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है।

प्रदेश कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार, नवीन अग्रवाल को प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी बनाया गया है। वहीं, नावेद कुरैशी को प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया, शमशुल आलम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, अनिरुद्ध वर्मा को प्रदेश महासचिव और अंकु पांडे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई जिलों में नियुक्त किए गए जिला अध्यक्ष

युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन विस्तार के तहत विभिन्न जिलों में भी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें रायपुर शहर से मंशु निहाल, रायपुर ग्रामीण से चेतन आडिल, जांजगीर-चांपा से योगेश केवट, बलौदाबाजार से अमित साहू, धमतरी शहर से योगेन्द्र देवांगन और धमतरी ग्रामीण से तारकेश्वर लक्ष्मण सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बालोद से मिलाप बघेल, दुर्ग से मुकेश यादव, कबीरधाम से राकेश भट्ट, राजनांदगांव शहर से विशाल सोलिन खान और राजनांदगांव ग्रामीण से नमन पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देखें लिस्ट –

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button