कम कैलोरी, ज्यादा फायदा: क्या नारियल पानी घटा सकता है वजन?

नारियल पानी को अक्सर एक सुपर इलेक्ट्रोलाइटिक ड्रिंक माना जाता है। कई ज़रूरी मिनरल्स और विटामिन्स का अच्छा सोर्स होने की वजह से, इसे आमतौर पर एक्सरसाइज़ और वर्कआउट के बाद पीने की सलाह दी जाती है। रिसर्च से यह भी पता चलता है कि नारियल पानी वज़न कम करने में भी भूमिका निभाता है। कैसे चलिए हम आपको इस लेख के ज़रिए बताते हैं।

कैलोरी होती है कम

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। एक कप नारियल पानी में लगभग 46 कैलोरी होती हैं, जो सोडा या फ़्रूट जूस जैसे दूसरे आर्टिफ़िशियल मीठे ड्रिंक्स की तुलना में काफ़ी कम है। इसलिए, अगर कोई व्यक्ति जो नियमित रूप से बाज़ार में मिलने वाले सोडा और सॉफ़्ट ड्रिंक्स पीता है, वह उन्हें नारियल पानी से बदल दे, तो लंबे समय में उसका वज़न कम होगा।

प्रोटीन का अच्छा सोर्स

प्रोटीन को भूख कम करने वाला तत्व माना गया है। यह आपको ज़्यादा कैलोरी लेने से बचाता है। एक कप नारियल पानी में लगभग 2 ग्राम प्रोटीन होता है। सेहतमंद मांसपेशियाँ बनाने के लिए यह बहुत अच्छा है; नारियल पानी उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो अपना अतिरिक्त वज़न कम करना चाहते हैं।

फाइबर से भरपूर

नारियल पानी में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। फ़ाइबर पाचन तंत्र के ज़रिए भोजन के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर बनाए रखने में मदद मिलती है। एक कप नारियल पानी में 3 ग्राम फ़ाइबर पाया गया है। इसलिए, एक कप नारियल पानी आपको खाने की तलब और शुगर के स्तर में अचानक होने वाले उतार-चढ़ाव से बचाता है।

पोटैशियम का बेहतरीन सोर्स

रिसर्च में नारियल पानी को पोटैशियम का एक अच्छा सोर्स माना गया है। पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट्स का एक अच्छा सोर्स है और भोजन को ऊर्जा में बदलने में मदद करता है। एक कप नारियल पानी में 300 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। यह शरीर के लिए एक ज़रूरी मिनरल है और शरीर की मांसपेशियों को मज़बूत बनाने में मदद करता है।

तो अगर आप एक सेहतमंद डाइट और नियमित व्यामान के साथ-साथ, नारियल पानी को भी अपनी रोज़ाना की वज़न घटाने वाली डाइट में शामिल करते हैं तो इससे वजन कम होना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button