धान तस्करों पर छिन्दगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 पिकअप वाहन जब्त

सुकमा : जिले के ब्लॉक मुख्यालय छिन्दगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छिंदगढ़ थाना क्षेत्र में रात्री गश्त के दौरान पुलिस टीम ने धान की तस्करी करते हुए 4 पिकअप वाहनों को धर दबोचा। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में ओड़िशा का धान खपाने की फिराक में तस्कर धान का अवैध परिवहन कर रहे थे। इसी दौरान छिन्दगढ़ थाना प्रभारी रंजीत प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा वाहनों को रोककर जांच की गई, जिसमें धान के अवैध परिवहन की पुष्टि हुई।

सभी पिकअप वाहनों को जब्त कर लिया गया है, वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। छिन्दगढ़ थाना स्टाफ की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।इस कार्रवाई से धान तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान परिवहन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button