मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर :  प्रार्थिया नीतू सोनी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 15-16.12.2025 की दरम्यानी रात्रि टिकरापारा धरम नगर गणेश चौक पीपल पेड के नीचे चबूतरा में स्थित हनुमान भगवान की मूर्ति को अरिहंत पारख व अन्य द्वारा जेसीबी से तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के साथ ही गौशाला को भी तोडफोड किया गया, कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 1014/25 धारा 298, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुये प्रकरण में संलिप्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त जेसीबी जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
 01. अरिहंत पारख पिता नरेन्द्र पारख उम्र 31 साल निवासी डी-क्वॉड सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।
02. मोहित लखेर पिता श्री राम नारायण लखेर उम्र 32 साल निवासी ग्राम व पोस्ट मिरगौती थाना रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश। हाल पता – साकिन सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
03. भूपेश केंवट पिता रूप सिंह केंवट उम्र 19 साल निवासी संजय नगर सराईपाली जिला महासमुन्द। हाल पता – सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
04. गणेश कुर्रे पिता धु्रवा कुर्रे उम्र 20 साल निवासी ग्राम सकरी जिला सक्ती। हाल पता – सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
05. मेहराब खान पिता रत्ती खान उम्र 21 साल निवासी ग्राम बिछोर थाना पुनहाना जिला नंूह हरियाणा। हाल पता – फुण्डहर चौक करण साहू का मकान थाना माना रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button