फरसपाल में चाचा ने की भतीजे के पिता की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा :  थाना फरसपाल क्षेत्र में हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र खुंटे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आकांक्षा ठाकुर एवं थाना प्रभारी एएसआई राजकुमार प्रधान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

प्रार्थी रंजीत भोगामी (25 वर्ष) निवासी मिडकुलनार स्कूलपारा ने 27.09.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 सितंबर की रात 11 बजे उसका चाचा मुन्ना भोगामी उसके पिता पिसो भोगामी को आवाज देकर कमरे में ले गया। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर देखा तो पिसो भोगामी मृत पड़ा था, गले में टंगिया से वार के निशान थे।

पूछताछ में आरोपी मुन्ना भोगामी पिता लक्ष्मण भोगामी (40 वर्ष) निवासी मिडकुलनार ने बताया कि वह जबरन घर में घुसकर अंदर से कुंडी लगा रहा था, जिसका मृतक ने विरोध किया। पूर्व से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था, आवेश में आकर टंगिया से वार कर हत्या कर दी।

थाना फरसपाल में अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में सउनि विनोद कुमार एक्का, प्र.आर. 26, 420, 1395, 900, 39, आर. 268, 364, 1199, 1261 एवं डीएसएफआर 4802 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button