मंच पर जगह नहीं मिलने पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ने किया हंगामा, जिला पंचायत सदस्य ने भी उपेक्षा के लगाए आरोप

बलरामपुर :  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में आयोजित करमा महोत्सव में भाजपा की अंदरूनी खींचतान सामने आई है। मंच पर जगह नहीं मिलने से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी नाराज हुए। उन्होंने मंच पर जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। दरअसल यह कार्यक्रम सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में आयोजित था।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष को मंच पर स्थान नहीं मिला, जिससे वे नाराज हो गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और पूर्व मंडल अध्यक्ष को धक्का देकर मंच से नीचे उतार दिया।

दलित वर्ग से होने के कारण उचित सम्मान नहीं दिया : जिपं सदस्य

वहीं, कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनुसुइया वर्मा ने भी अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि दलित वर्ग से होने के कारण उन्हें उचित सम्मान और स्थान नहीं दिया गया। मंच पर जगह और सम्मान को लेकर भाजपा नेताओं के बीच विवाद की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुई इस घटना ने भाजपा संगठन के भीतर चल रही नाराजगी को सार्वजनिक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान नेताओं के बीच हुए इस विवाद की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button