बैंक में पैसे जमा कराने पहुंची महिला, 50 रुपये के 25 नोट निकले जाली, FIR दर्ज

रायपुर  : रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में उस वक्त हड़कंप मचा गया जब एक महिला शाखा में पैसे जमा करने पहुंची। महिला ने जिन नोटों को जमा कराने के लिए दिए गए वो नोट कुछ अलग थे। कर्मचारियों की गंभीरता से जांच करने पर बैंक ने जमा नगद में कुछ नोट नकली पाए। जिसके बाद शाखा प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और इसकी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खाताधारक जानकी वराठे छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की दलदल सिवनी स्थित शाखा पैसा जमा करने पहुंची हुई थी। जहां उन्होंने अपने 50 और 100 नोट के रूप में 12,350 रुपये जमा करने के लिए दिए। जमा करते समय कर्मचारी को 50 रुपये के नोट पर शक हुआ। शक की बुनियाद पर कर्मचारी ने नोटों की गंभीरता से जांच शुरू कर दी।

UV लैंप ने खोला राज

जांच के लिए जब करंशी को शाखा में मौजूद UV लैंप में डाला गया तो नोटों में कोई भी सिक्योरिटी फीचर नहीं मिले। जांच में 50 रुपये के 25 नोट जाली पाए गए। संदिग्ध नोटों की कुल कीमत 1,250 रुपये है।

नोटों  में गड़बड़ी की होने पर कर्मचारी ने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को दी। घटना को गंभीरता से लेते हुए बैंक मैनेजर संजय मिश्रा ने तत्काल पंडरी थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पंडरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 179 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब इस बात की जांच में लग गई है कि नोट कहा से आए और इसका संचालन कौन कर रहा है। वहीं, जांच टीम नोटो से जुड़े नेटवर्क और इसके पीछे के लोगों की तलाश में भी गंभीरता से जांच कर रही है।

RBI नियम के तहत FIR दर्ज

बैंक मैनेजर संजय मिश्रा ने आवेदन में बताया कि रिजर्व बैंक के नियमों के किसी भी लेनदेन में 4 से ज्यादा नकली नोट मिलने पर FIR दर्ज कराना अनिवार्य है। इसी के तहत प्रबंधन ने पंडरी थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। शाखा द्वारा आवेदन के साथ एनेक्सचर-4 और नोटों की जानकारी वाली एक्सेल शीट भी पुलिस को दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button