दर्श भावुका अमावस्या पर शनि जयंती का होगा आयोजन

डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ में महावीर पारा स्थित शनि देव मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शनी सिंगनापुर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। पंडित आनंद जगदीश शर्मा ने बताया कि भक्तों के कल्याण के लिए व मनोकामना पूर्ति हेतु 26 मई, दिन-सोमवार को सुबह से शनि मूर्ति का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसमें भक्त शामिल हो सकते हैं। सोमवार को सोमवती अमावस्या भी है, वट सावित्री का पूजन दिवस भी है इसका व्रत भी रखा जाता है। इस दिन दर्श भावुका अमावस्या शनेश्वर जयंती के रूप में संपूर्ण महाराष्ट्र सहित पूरे भारतवर्ष में मनाई जाती है। देश के प्रत्येक शनि मंदिर में यह दिन खास रूप में मनाया जाता है। नगर में भी इस उत्सव को मनाने शनिदेव के भक्त जुटेंगे। श्री शर्मा ने रुद्राभिषेक में भाग लेने वाले भक्तों से अग्रिम पंजीयन करने की अपील की है। साथ ही शनि भक्तों से बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्शन लाभ लेने शनि पूजन करने की अपील भी उन्होंने की है।







