भारत ने शतरंज की बिसात पर रचा नया अध्याय, ओपन में रजत और महिलाओं ने जीता कांस्य

रायपुर : उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित 46वें FIDE चेस ओलंपियाड 2026 में भारतीय शतरंज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने ओपन वर्ग में रजत पदक और महिला वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर भारत ने प्रतिष्ठित नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी लगातार तीसरी बार अपने नाम की।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय शतरंज दल की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभा, एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। ओपन वर्ग का रजत और महिला वर्ग का कांस्य पदक विश्व शतरंज के मंच पर भारत के प्रदर्शन को दर्शाता है।

लगातार तीसरी बार भारत के नाम ट्रॉफी

ओपन और महिला वर्ग के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर भारत ने नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी भी अपने नाम की। यह लगातार तीसरा चेस ओलंपियाड है, जिसमें भारत ने इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को हासिल किया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय शतरंज खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश की नई पीढ़ी को इस खेल से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button