सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट! सोमवार को Gold ₹1.48 लाख और Silver ₹2.28 लाख तक पहुंची

नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत घरेलू सर्राफा बाजार के लिए गिरावट के साथ हुई है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सोना 1.70 फीसदी से ज्यादा, जबकि चांदी 2.50 फीसदी से ज्यादा नीचे कारोबार करती दिखाई दी।

₹3,200 से ज्यादा गिरा सोने का भाव

सोमवार सुबह करीब 10:25 बजे MCX पर 5 अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 2,596 रुपये यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 1,48,285 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

सोने ने आज कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ की। यह 781 रुपये टूटकर 1,50,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। शुक्रवार को इसका बंद भाव 1,50,881 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कारोबार के दौरान सोना 1,50,100 रुपये के इंट्राडे हाई से गिरकर 1,47,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। इस तरह शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में सोने में 3,214 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी में भी बड़ी गिरावट, ₹6,661 तक टूटी कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी में भी सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। MCX पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 6,038 रुपये यानी 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ 2,28,658 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

शुक्रवार को चांदी 2,34,696 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं सोमवार को यह 2,32,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली।

कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2,32,300 रुपये के इंट्राडे हाई से गिरकर 2,28,035 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर तक पहुंच गया। यानी शुक्रवार के बंद भाव के मुकाबले चांदी में 6,661 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली।

इस हफ्ते भी जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अमेरिका से आने वाले आर्थिक आंकड़े, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतें कीमती धातुओं के बाजार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों में शामिल रह सकती हैं।

पिछले हफ्ते भी फिसले थे सोना-चांदी

इससे पहले पिछले सप्ताह भी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का भाव करीब 3,500 रुपये यानी 2.3 फीसदी गिरकर लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं चांदी में करीब 6,907 रुपये यानी लगभग 3 फीसदी की गिरावट आई थी और सप्ताह के अंत में इसका भाव करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button