संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 16 पटवारियों पर कारण बताओ नोटिस जारी

बेमेतरा : वर्तमान में संक्षिप्त गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है, जो निर्वाचन से संबंधित अतिमहत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बेमेतरा द्वारा 31 अक्टूबर 2025 को क्रमांक 2378/निर्वा.नामा/2025 के माध्यम से सभी संबंधित अधिकारियों को गणना पत्रक वितरित करने एवं ऑनलाइन एंट्री करवाने के निर्देश दिए गए थे। परंतु, समीक्षा में पाया गया कि विजेंद्र वर्मा, गोपेश्वर माण्डले, गोपाल साहू, निशा तारम, मेगनाथ वर्मा, पुष्पेन्द्र वर्मा, फागुराम वर्मा, परस साहू, सनत मांडवी, गुरुचरण डेहरे, देवेन्द्र ठाकुर, शैलेन्द्र जायसवाल, प्रवीण ध्रुव, कुंदन राजपूत, दिलीप रात्रे तथा सुरेश भारती द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत अब तक एक प्रतिशत से भी कम मैपिंग का कार्य किया गया है।

यह प्रगति अत्यंत असंतोषजनक पाई गई है तथा इस गति से कार्य पूर्ण किया जाना निर्धारित समयसीमा में संभव नहीं होगा। इस प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता निर्वाचन जैसे अति संवेदनशील कार्य के प्रति गंभीर दृष्टिकोण को दर्शाती है। अतः उपर्युक्त सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि वे 10 नवंबर 2025 तक अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि तक जवाब प्रस्तुत न करने या असंतोषजनक उत्तर पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button