डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में किरंदुल के में जीता स्वर्ण पदक

किरन्दुल : भिलाई में 01 नवंबर से 02 नवंबर तक डीएवी क्षेत्रीय नेशनल स्पोर्ट्स का आयोजन किया गया था।जिसमें डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल के 10 छात्र और 10 छात्राओं ने भाग लिया था।इस प्रतियोगिता में रितिका वेट्टी ने लम्बी कूद और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।दिप्ती सोनानी ने भाला फेंक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।रिले में डिम्पल,वर्षा वेको ,दिप्ती,खुशी ने रजत पदक प्राप्त किया। 4*100 रिले में रितिका वेट्टी,अपूर्वा,लक्षिता, अलीशा ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरांवित किया।

बालक वर्ग में गोला फेंक में शानू भट्टाचार्य रजत पदक ,तवा फेंक में कांस्य पदक, और मयंक झाड़ी 1500 मीटर रेस में रजत पदक प्राप्त किया। 4*400 रिले में ताकेश ,मयंक, सागर,शानू ,दुष्यंत ने रजत पदक जीता। खेल शिक्षक मनोज सिंह,तृप्ति श्रीवास्तव और दिलहरन ने बच्चों की मेहनत को सराहा।स्कूल के प्राचार्य एस के श्रीवास्तव ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं और नेशनल के लिए अच्छी तैयारी करने की सलाह दी।साथ ही उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है इसलिए हर क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए स्कूल का नाम एवं किरंदुल सहित दंतेवाड़ा जिले का नाम रोशन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button