दंतेवाड़ा के पत्रकार राजेंद्र सक्सेना को वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे 2025 पर मिला प्रतिष्ठित सम्मान

दंतेवाड़ा किरंदुल: अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में ग्लोबल एकेडमी ऑफ डिजिटल मीडिया, मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, इंटेलिजेंस, इन्वेस्टिगेशन, रिसर्च एंड ट्रेनिंग, जो एसआईएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध है, ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे 2025 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सक्सेना को यूनिवर्सिटी शील्ड अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और दीर्घकालिक योगदान के लिए प्रदान किया गया।सम्मान की अनुशंसा अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन के ग्लोबल पीस एम्बेसडर और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पंकज श्रीवास्तव तथा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. देशराज विक्रांत ने की। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्र में पत्रकारिता के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को मान्यता देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button