नाबालिग को शादी का झांसा देकर अनाचार, आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाला आरोपी को हरियाणा तरफ से पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामला नवागढ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर 18 जून को थाना नवागढ़ में धारा 137 (2) ठछै पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपी और अपहृता पतासाजी हेतु टीम गुरुग्राम हरियाणा भेजा गया जहां से अपहृता को आरोपी सुमित मनोहर के कब्जे से बरामद कर किया गया।

आरोपी सुमित मनोहर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया को नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर, आरक्षक मुकेश कुमार राज, राजू कश्यप, संजय टंडन एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button