साझा मंच ने सभी 33 जिलों में भ्रष्ट अधिकारियों की दस्तावेज सहित खोली पोल

राजनांदगांव :  युक्त युक्तिकरण में हुए व्यापक धांधली, अनियमितता, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और प्रशासनिक दादागिरी के खिलाफ  प्रदेशभर के शिक्षकों का गुस्सा सड़क पर दिखा। प्रदेश संचालक जाकेश साहू ने बताया कि शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ ने आज राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री के नाम सभी जिला कलेक्टरो को ज्ञापन सौंप कर युक्तयुक्तिकरण में हुए व्यापक भ्रष्टाचार, अनियमितता, भाई-भतीजाबाद एवं धांधली के आरोपी सभी डीईओ एवं सभी बीईओ को बर्खास्त कर उन पर धोखाधड़ी एवं शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोपो में एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।

शिक्षक साझा मंच के सभी 23 प्रदेश संचालकों ने आज बलरामपुर से लेकर सुकमा तथा राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक सभी जिलों में अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पूरे प्रमाणित दस्तावेजी साक्ष्य सहित पोल खोल कर रखा तथा सभी जिलों में रैली निकालते हुए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं सभी भ्रष्ट्र विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में बस्तर टाइगर प्रदेश संचालक केदार जैन ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सिंह गर्जना करते हुए विसंगतिपूर्ण युक्तयुक्तिकरण को तत्काल रद्द करने की मांग की। यहां सभी जिला संचालकों के साथ शिक्षक नेता केदार जैन ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर युक्तियुक्तकरण को तत्काल रद्द कर 2008 का सेटअप लागू करने की मांग की।

इसी प्रकार बिलासपुर में प्रदेश संचालक मनीष मिश्रा, संजय शर्मा और भूपेंद्र बनाफर ने मांगों के संदर्भ में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन की इसी जिला कड़ी में राजधानी रायपुर जिला मुख्यालय में प्रदेश संचालक वीरेंद्र दुबे एवं राजनारायण द्विवेदी ने अपने साथी शिक्षकों के साथ कलेक्टर परिसर में नारेबाजी करते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।दुर्ग जिले में साझा मंच के प्रदेश संचालक विकास राजपूत, जाकेश साहू, धर्मदास बंजारे एवं विष्णु प्रसाद साहू की अगुवाई जिले के शिक्षकों ने स्थानीय राजेंद्र पार्क में एकत्रित होकर सबसे पहले संबंधित सभी पीड़ित शिक्षकों से उनकी समस्याएं सुनी, सभी से आवेदन लिया गया, फिर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

इसी प्रकार कोरबा में गिरीश केशकर, कवर्धा में कमलदास मूरचले, सारंगढ़ में लैलूंन कुमार भरद्वाज, प्रदीप कुमार लहरे, मोहला में शंकर साहू, बलौदाबाजार में विक्रम राय, चेतन बघेल, इसी प्रकार प्रदेश संचालक प्रदीप पांडे, भूपेंद्र गिलहरे, अनिल टोप्पो आदि ने अलग-अलग जिलों में रैली का नेतृत्व करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button