तेजी से बदल रहा है मौसम, बीमार पड़ने से बचना है तो इन 5 चीजों को खाने से बचें

गर्मी और बारिश का मिलाजुला मौसम चल रहा है। किसी दिन तेज धूप निकलती है तो अगले ही दिन बारिश के बाद मौसम बदल जाता है। ऐसे में डाइट का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। डाइट से कुछ चीजों को बिल्कुल आउट कर देना चाहिए।
इस मौसम में आइसक्रीम खाने से आपको बचना चाहिए। कई बार बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद करते हैं। ऐसे में गला खराब हो सकता है। सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। आइसक्रीम खाने से सर्दगरम होने का खतरा बढ़ सकता है।
कुछ लोग गर्मी में ठंडा पानी पीते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं इस आदत को बदल दें। गर्मी हो या बारिश आपको नॉर्मल तापमान वाला पानी ही पीना चाहिए। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से गले में खराश पैदा हो सकती है।
बारिश के मौसम में पाचनतंत्र धीमा हो जाता है। इसलिए पकौड़े, समोसे और कचौड़ी जैसी तली भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए। मानसून में फ्राइड खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे गैस एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।
मानसून में बाहर का स्ट्रीट फूड खाने से परहेज करें। इस मौसम में तेजी से खाना खराब होता है और खराब खाना खाने से फूड इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। जिससे उल्टी, दस्त और टाइफाइड होने का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button