Durg में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण, जमकर मचा बवाल …

दुर्ग :  देर रात दुर्ग के रायपुर नाका बस्ती इलाके में धर्मांतरण को लेकर जमकर बवाल हुआ। बजरंग दल के लोगों ने आरोप लगाया कि चंगाई सभा की आड़ में यहाँ धर्मांतरण का खेल चल रहा था। धर्मांतरण करते एक पास्टर को पकड़ा गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पदमनाभपुर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगो से पूछताछ की और पूछताछ करने के बाद पास्टर को अपने हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है। फिलहाल उससे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। इस बस्ती में पहले भी मतांतरण को लेकर बवाल हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button