मकान में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस की रेड: 12 जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा, 3 लाख से अधिक नकद और मोबाइल जब्त

दुर्ग :  भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के अवैध फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 16 हजार रुपये नकद, करीब 2 लाख रुपये कीमत के 12 मोबाइल फोन और ताश की पत्तियां जब्त की हैं। कार्रवाई वार्ड क्रमांक 34 कैंप स्थित एक मकान में की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड-34 कैंप के एक मकान में अवैध रूप से जुए का फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम और एसीसीयू की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही वहां जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से 3 लाख 16 हजार रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही ताश की पत्तियां बरामद हुईं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत छावनी थाना में अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महेंद्र कुमार सोनकर, कलीम खान, जी शिवा शंकर राव, आशीष ताम्रकार, श्रीधर्मांझी, प्रेम प्रेमचंद, ऐन धन राजू, भगवत प्रसाद, सपन चंद्र डे, राजेंद्र कुमार कौशिक, दिनेश साओ और बलजिन्दर सिंह शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में संचालित अवैध जुआ गतिविधियों पर सवाल उठने के साथ ही पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button