त्योहारी सीजन में मिठाई दुकानों पर छापा, गंदगी और कीड़े मिलने के बाद विभाग ने उठाया बड़ा कदम

रायपुर : त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है. विभागीय अमले के छापे में मिठाइयों में कीड़े मिलने, स्टोरेज के बहुत ही गंदे स्थिति में होने पर जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट के सील किया गया है.

खाद्य विभाग नियंत्रक दीपक अग्रवाल के मौजूदगी में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई हुई है. तत्काल इन सभी दुकानों को बंद कराया गया है. इसके साथ ही मिलावटी जांच के लिए अलग-अलग प्रकार के मिठाइयों का सैंपल लिया गया है. यही नहीं इन मिठाई दुकानों से लगभग 500- 500 किलो मिठाइयों को नष्टीकरण के लिए जब्त किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा. फ़िलहाल, आगामी आदेश तक इन दुकानों को बंद किया गया है.

दुकानों को बंद कराया – दीपक अग्रवाल

नियंत्रक दीपक अग्रवाल ने बताया कि आज मैं स्वयं अपनी टीम के साथ निरीक्षण में गया था. चार अलग-अलग संस्थानों में कार्रवाई हुई है, दुकानों को बंद कराया गया है. बहुत ही अनहाइजीनिक स्थिति में रखे मिठाई को नष्ट करने निर्देश दिया गया है, साथ ही जाँच के लिए सैंपल लिया गया है. इन दुकानों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button