CG Weather Alert: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं उमस का सितम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल लगातार बदल रही है. गहरे अवदाब के कमजोर पड़ने से वर्षा में कमी आने की संभावना जताई गई है. शुक्रवार को बस्तर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने शनिवार को भी कुछ स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने के संभावना जताई है. वहीं राजधानी रायपुर 33.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा. शुक्रवार को करीब 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, यानी

बीजापुर में 11 सेमी बारिश दर्ज

मौसम विभाग के जारी आकंड़ों के मुताबिक, बीजापुर में 11 सेमी, भैरमगढ़ और औंधी में 8-8 सेमी, सुकमा में 7 सेमी, छोटेडोंगर में 6 सेमी तथा बड़े बचेली, दोरनापाल और गीदम में 5-5 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा कुटरू, ओरछा, दरभा, मानपुर और भोपालपट्नम में 4-4 सेमी, गंगालूर, रेंगाखार कला, पखांजूर, दुर्गकोंदल, तोकापाल, डोंगरगढ़, डौंडी, फरसगांव, बास्तानार और तमनार में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्यप्रदेश के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है. वहीं मानसून द्रोणिका जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, पश्चिम विदर्भ और उससे लगे दक्षिणी मध्य प्रदेश के ऊपर बने अवदाब के केंद्र से होते हुए गोपालपुर तक और आगे दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. इसी प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी में आज आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button