रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का छत्तीसगढ़ दौरा, 9 अक्टूबर को रायपुर में RPF स्थापना दिवस कार्यक्रम

रायपुर : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 9 अक्टूबर 2026 को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आएंगे। अपने प्रवास के दौरान वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा आयोजित RPF स्थापना दिवस-2026 समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

रेल मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रायपुर रेल मंडल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रेलवे के अधिकारियों और संबंधित विभागों को कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही अधूरे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर विशेष फोकस

रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की जा रही है। संबंधित विभागों को काम की गति बढ़ाने और तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्टेशन भवन के साथ यार्ड, पहुंच मार्ग और स्टेशन के आसपास चल रहे विकास कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

आपसी समन्वय से काम पूरा करने के निर्देश

रेलवे के सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दौरे से पहले जरूरी तैयारियां पूरी की जा सकें। रायपुर मंडल स्तर पर तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है।

RPF स्थापना दिवस समारोह के आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के कार्यों को भी गति देने की कवायद जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button