छत्तीसगढ़ Weather Update: बारिश के बीच उमस से लोग बेहाल, आज इन इलाकों में बरसेंगे बादल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज मिला जुला सा है। कभी बारिश को कभी धूप छांव का सिलसिला जारी है। इस बीच कई दिनों के बाद बुधवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

राजधानी रायपुर में बुधवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहने के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। खंड वर्षा की स्थिति शहर में रही हल्की बारिश के बाद चिपचिपी और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

रायपुर में कैसा रहा तापमान ?

रायपुर का तापमान बुधवार को सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 26.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ प्रदेश में सब डिविजनल वर्षा 30% कम है, 15 जुलाई तक जितनी बारिश हो जानी थी, उससे 30% कम है।

कैसा रहा प्रदेश का मौसम ?

प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, लेकिन तेज वर्षा जैसी कोई स्थिति निर्मित नहीं हुई। सबसे गर्म 35.5 डिग्री के साथ राजनांदगांव रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तक के पास स्थित है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

गुरुवार के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में दिनभर आकाश मेघमय रहने तथा देर शाम गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button