किरंदुल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का 135वाँ संस्करण

किरंदुल :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण का प्रसारण रविवार को हुआ। भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के कार्यकर्ताओं ने सभी शक्तिकेंद्रों एवं बूथ केंद्रों में आम नागरिकों के साथ बैठकर कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रकृति संरक्षण से जुड़े प्रयासों, हरगिला पक्षी संरक्षण जैसी प्रेरणादायक पहल, योग और खेल के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी सहित कई विषयों पर चर्चा की। उन्होंने देशवासियों को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।उन्होंने लोगों से देशहित में छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाने, ऊर्जा और ईंधन की बचत करने, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने की अपील की।

बंगाली कैंप शक्ति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी शक्ति केंद्र संयोजक संजू दास ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे देश के लोगों से जुड़ते हैं और समाज में अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर भावना सक्सेना यशोदा चुन्नम सरस्वती डेहरिया मणिकुट्टन नायर सत्येंद्र गुप्ता शशिकला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button