SSB हवलदार ने कैंप में खुद को मारी गोली, मौके पर मौत; जांच के लिए पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

भानुप्रतापपुर/अंतागढ़ : अंतागढ़ के पास कुहचे गांव स्थित SSB कैंप में सोमवार को एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही SSB के अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक जवान की पहचान आनंद प्रकाश तिवारी के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और कुहचे स्थित SSB कैंप में हवलदार के पद पर तैनात था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों के चलते जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कैंप में मचा हड़कंप

जवान द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की जानकारी सामने आते ही कैंप के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

फॉरेंसिक टीम करेगी जांच

घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। पुलिस जवान के आत्महत्या करने के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जवान ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button