दिल्ली में दर्दनाक हादसा: रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 की मौत, कई की हालत गंभीर

दिल्ली के मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इस आग की घटना में 21 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है। मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीका के हैं। आग की घटना का शिकार हुए रेस्टोरेंट का नाम लेमन ग्रीन है।

09:45 बजे बजे फायर ब्रिगेड को मिली आग लगने की सूचना

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को बुधवार सुबह 09:45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्टोरेंट के बेसमेंट से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया गया

रेस्टोरेंट से निकाले गए लोगों को तुरंत ही एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घायलों की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी डॉक्टरों द्वारा अपनी रिपोर्ट जारी करने के बाद ही पता चलेगी।

आग पर पाया गया काबू

नेहरू प्लेस (NRN) फायर स्टेशन के डिविजनल ऑफिसर (DO) रविंदर मौके पर मौजूद हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौजूद हैं। एक सीनियर दमकल अधिकारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां तैनात की गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग में बचे हुए लोगों की तलाश के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मरने वालों में ज्यादातर दक्षिण अफ्रीकी

आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। सोमनाथ भारती ने लिखा, ‘आज सुबह करीब 8:30 बजे मेरे विधानसभा क्षेत्र हौजरानी में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। मरने वालों में अधिकतर दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं।

आग लगने के कारण नहीं चला पता

रेस्टोरेंट में आग लगने के सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के बाद भी दमकल अधिकारी और पुलिसकर्मी परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। आग लगने का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग काली पड़ गई है।

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया दुख

सीएम रेखा गुप्ता ने इस घटना पर दुख जताया है। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स कहा, ‘मालवीय नगर में भीषण आग की घटना में हुई जान-माल की भारी क्षति से मैं बहुद दुखी हूं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति व साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं।

दिल्ली सरकार बनाए है नजर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही, दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, DDMA, CATS एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमों को तुरंत सक्रिय किया गया और बचाव व राहत कार्य शुरू किए गए। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दुख की इस घड़ी में दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है। हम इस त्रासदी से प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button