टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राजस्थान पुलिस की कार्रवाई, बिहार-हरियाणा के तीन संदिग्ध हिरासत में

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से जुड़े मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये तीन लोगों टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से फरार हुए थे। यह भी जानकारी मिली है कि फरार आरोपियों में से एक बिहार का जबकि 2 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। फिलहाल मुंबई से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई कोर्ट रेलवे स्टेशन पर की गई है।

तीनों आरोपियों की डिटेल-

  1. ⁠ऋतिक कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामू महतो, जाति कुर्मी, उम्र 22, निवासी ग्राम पिपराई, जिला- बेगूसराय, बिहार; (वर्तमान पता- उर्दू स्कूल, अंधेरी वेस्ट, मुंबई; रैपिडो चालक)
  2. ⁠रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी, जाति मुसलमान, उम्र 18, निवासी ईदगाह कॉलोनी, पीएस सदर, जिला- सोनीपत, हरियाणा
  3. नाबालिग, निवासी बड़ौदा थूथन, जिला- सोनीपत, हरियाणा

बदमाशों ने सात राउंड की फायरिंग

दरअसल, रविवार की शाम को मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। वह अपनी कार से जा रहे थे, तभी बिल्कुल करीब से उनपर फायरिंग की गई। हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की कार पर 7 राउंड फायरिंग की गई है। इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें अब कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े जाने की जानकारी मिली है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

वहीं इस घटना के थोड़ी देर बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली। गैंग से जुड़े बताए जाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली। इससे पहले भी अनिल पंडित का नाम कई फायरिंग और हमलों से जुड़े दावों में सामने आए हैं। दिल्ली में गुरु रंधावा से जुड़े जिम पर हुई गोलीबारी के मामले में भी कथित तौर पर अनिल पंडित का नाम सामने आया था। इस घटना में टाइगर श्रॉफ का ड्राइवर और एक रिक्शा चालक भी घायल हैं। फायरिंग की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी टाइगर श्रॉफ की कार पर कई राउंड फायरिंग करते हैं। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button