टॉप छात्राओं को मिला सम्मान, पिथौरा में राज्यपाल ने दी प्रोत्साहन राशि

महासमुंद 25 अप्रैल 2026 :  राज्यपाल रमेन डेका द्वारा महासमुंद जिले के आकांक्षी ब्लॉक पिथौरा अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं एवं 12 वीं में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्राओं की उपलब्धि को प्रोत्साहित करने हेतु स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक को 10-10 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अपने कक्ष में छात्राओं को उक्त राशि का चेक वितरण करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें निरंतर परिश्रम कर उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बसना विकासखंड अंतर्गत संचालित स्कूलों के छात्राओं ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा के कक्षा 10वीं की छात्रा रेणु पटेल ने 95.67 प्रतिशत अंक अर्जित किया, वहीं कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा पायल साहू ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसी तरह फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगतदेवरी की कक्षा 10वीं की छात्रा लिशा साहू ने 96.17 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं की छात्रा नंदनी नायक ने 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर पिरदा के कक्षा 10वीं की छात्रा आस्था पटेल ने 95.50 प्रतिशत तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरनईदादर के कक्षा 12 वीं की छात्रा अस्मिता भोई ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button