जनगणना 2027 : कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने की स्व-गणना, नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य में प्रस्तावित जनगणना 2027 के तहत कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्वयं स्व-गणना पूर्ण कर जिले के शिक्षित नागरिकों से स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक सही और पूर्ण जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

कलेक्टर ने बताया कि 01 मई से 30 मई 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर स्व-गणना के दौरान दर्ज जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस दौरान संबंधित परिवारों को अपनी स्व-गणना आईडी साझा करनी होगी, जिसके आधार पर प्रगणक जानकारी की पुष्टि कर उसे अंतिम रूप देंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए जनगणना विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी किया गया है।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित की जा रही है। इच्छुक नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर जाकर अपने परिवार एवं मकान से संबंधित जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

स्व-गणना के दौरान दर्ज की गई जानकारी को सबमिट करने से पहले संशोधित किया जा सकता है, लेकिन एक बार जानकारी सबमिट होने के बाद उसमें परिवर्तन संभव नहीं होगा। स्व-गणना पूर्ण करने वाले प्रत्येक परिवार को एक विशेष स्व-गणना आईडी प्रदान की जाएगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button