लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास, जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना; हंगामे के बाद सदन कल तक स्थगित

लोकसभा में The Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 ध्वनिमत से पारित हो गया। सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। बिल पारित होने के बाद लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ जिसके चलते सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि, अपने भाषण से पहले ही राहुल गांधी ने बीते मंगलवार को तेवर दिखा दिए थे। प्रियंका गांधी ने सदन के अंदर शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी की तो राहुल गांधी ने सदन के बाहर शिक्षा मंत्री को घेरा। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने इसे चरित्र हनन की कोशिश करार दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button