पहले विवाद, फिर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला… डोंगरगढ़ में 33 वर्षीय युवक की हत्या से सनसनी

डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मामूली विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिले ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या

जानकारी के अनुसार, कश्मीरी पारा निवासी धन्नू ठाकुर (लगभग 33 वर्ष) मंगलवार रात अपने इलाके में मौजूद था। इसी दौरान करीब 9 बजे किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button