ज्वेलर्स को घेरकर 12 लाख की लूट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 हथियारबंद आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.07.2026 को प्रातः लगभग 09:30 बजे, ग्राम रोहरा निवासी व दीपक ज्वेलर्स के संचालक बलराम सोनी अपनी एक्टिवा (CG 22 AG 7852) से तरेंगा से रोहरा जा रहे थे। रोहरा हाई स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार 04 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने प्रार्थी पर हमला कर मोबाइल व स्कूटी की चाबी छीनी और बैग में रखे 13 किग्रा चांदी व 70 ग्राम सोना (कुल कीमती ₹12,00,000) लूट कर फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 404/2026, धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक  गौरव राय (IPS) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक * हेमसागर सिदार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री खोमन सिन्हा* एवं उप पुलिस अधीक्षक * कौशल किशोर वासनिक* के मार्गदर्शन में एसडीओपी भाटापारा  तारेश साहू के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया।

1. व्यापक CCTV फुटेज विश्लेषण: निरीक्षक हेमंत पटेल (थाना प्रभारी, भाटापारा ग्रामीण) एवं निरीक्षक प्रणाली वैद्य (प्रभारी, साइबर सेल) की संयुक्त टीम ने तरेंगा, मारो, बेमेतरा, मुंगेली, तखतपुर, बिलासपुर तथा रतनपुर मार्ग तक फैले 1,000 से अधिक CCTV फुटेजों को खंगाला।

2. AI एवं साइबर इंटेलिजेंस: जांच में न केवल वीडियो फीड बल्कि विभिन्न डेटा पैटर्न के विश्लेषण के लिए AI तकनीक (AI-driven Video & Data Analytics) का प्रभावी इस्तेमाल किया गया, जिससे संदिग्धों की गतिविधि का रूट-मैप तैयार हुआ।

3. सटीक दबिश:- साइबर सेल की तकनीकी जांच और सक्रिय मुखबिर तंत्र की सटीक सूचना के आधार पर आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर योजनाबद्ध दबिश देकर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

वारदात का तरीका (Modus Operandi): एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पता लगाना- “आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देने से पूर्व संबंधित स्थान की गहन रेकी (Reconnaissance) की जाती थी तथा भागने के संभावित रास्तों का पूरा मुआयना कर योजना बनाई जाती थी। मौका मिलते ही आरोपी घातक हथियारों का भय दिखाकर और आवश्यकता पड़ने पर पीड़ितों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। वारदात के बाद पुलिस को गुमराह करने और पकड़ में आने से बचने के लिए आरोपी तेज रफ्तार बाइक से अलग-अलग रास्तों तथा बाईक/चारपहिया वाहन का इस्तेमाल कर फरार हो जाते थे।” इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उच्च कोटि की दक्षता, बेहतरीन आपसी समन्वय एवं मजबूत टीम वर्क का परिचय देते हुए धैर्य से घटना के दौरान बारिक से बारीक मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए, उनके पूरे लूट नेटवर्क का पता लगाया गया, जिससे इन खतरनाक आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है।

अपराधिक पृष्ठभूमि (Criminal Profile)- पकड़े गए चारों आरोपी शातिर एवं दुस्साहसी किस्म के अंतरराज्यीय अपराधी हैं। इनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, गंभीर मारपीट आदि के तथा लगभग 10 करोड से भी अधिक कीमत मूल्य के लूट, डकैती, चोरी आदि के 100 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। यह गिरोह घटना को अंजाम देते समय पिस्तौल व धारदार हथियारों से लैस रहता था और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने से भी नहीं हिचकिचाता था।

विवेचना क्रम- सभी 04 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क, आश्रयदाताओं तथा अन्य आपराधिक वारदातों में संलिप्तता के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर कड़ाई से पूछताछ जारी है। प्रकरण विवेचना में है। इसके अलावा आरोपियों द्वारा थाना सिमगा एवं भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत निम्न दो अन्य अपराध को भी घटित किया गया था
1. दिनांक 05.09.2024 को घटनास्थल भाटापारा मेनरोड ग्राम देवरीडीह तिराहा के पास आयुष ज्वेलर्स के संचालक से सोने चांदी के आभूषण लूटने की घटना।
2. दिनांक 04.07.2022 को महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से ग्राम रोहरा हाई स्कूल के पास सोने चांदी के जेवर एवं नगदी लूटने की घटना।

विशेष सराहनीय भूमिका:- इस त्वरित व सफल ऑपरेशन में भाटापारा पुलिस व साइबर सेल टीम के सउनि. नवीन शुक्ला, सउनि. संजय सोनी, सउनि जमील खान प्र.आर. 318 प्रवीण पाण्डेय, प्र.आर. 110 धनंजय यादव, प्र.आर. 104 ओमकार सिंह राजपूत, आर. 1000 हरेन्द्र कोसरे, आर. 715 रामस्नेही कैवर्त्य, आर. 822 विजय शंकर ठाकुर, आर. 844 श्रीचंद ध्रुव, आर. 772 कृष्णा जांगड़े, आर. 227 रजिक खान, आर. 441 युगल ध्रुव, आर. 723 सुरज सिंह राजपूत, आर. 540 हरीश चंद्रवंशी एवं आर. 400 लोरिक शांडिल्य का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1. बबलू पाण्डेय उर्फ शत्रुहन, उम्र 48 वर्ष, ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)
2. जयदीप गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, थाना के पास गोविन्दगढ़, जिला रीवा (म.प्र.)
3. जिआ उल हक, उम्र 42 वर्ष, बोधईपूर्वा, थाना कोतवाली देहात, जिला गोण्डा (उ.प्र.)
4. गंगासागर पाण्डेय, उम्र 42 वर्ष, ग्राम बेनीपुरपानी, थाना मऊ, जिला चित्रकूट (उ.प्र.)

बरामद एवं जब्त शुदा सामग्री
01 अवैध आग्नेयास्त्र व हथियार:
* 01 पिस्तौल (अनलोड मैगजीन सहित) + 05 जिंदा कारतूस
* 01 देशी कट्टा + 09 जिंदा कारतूस
* 01 लोहे की धारदार तलवार

02 वाहन: 01 महिंद्रा स्कॉर्पियो (Scorpio) एवं 02 मोटरसाइकिलें

03 सम्पत्ति व नकदी:
* लगभग ₹1,00,000 मूल्य के चांदी के जेवर
* नगद राशि ₹10,620
* अन्य: 05 नग एंड्रॉइड/कीपैड मोबाइल फोन
04 पुलिस द्वारा आरोपियों से चांदी के जेवर, मोबाइल, चार पहिया/दोपहिया वाहन सहित कुल 26 लाख रुपए कीमत मूल्य का सामान बरामद किया गया है।

जनता के लिए महत्वपूर्ण अपील एवं सुरक्षा परामर्श
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त नागरिकों, व्यवसायियों एवं दुकानदारों से अपील करती है कि:-
1. CCTV नेटवर्क का विस्तार करें: अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, घरों तथा दुकानों के बाहर मुख्य सड़कों की ओर कवर करने वाले हाई-डेफिनिशन CCTV कैमरे अवश्य लगाएं। यह सुरक्षा व्यवस्था अपराधियों को पकड़ने में अत्यंत निर्णायक सिद्ध होती है।

2. सामुदायिक सतर्कता व सहयोग: किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अनजान वाहन या व्यक्ति की संदिग्ध आवाजाही दिखने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। आपका सहयोग ही अपराध-मुक्त समाज की कुंजी है।

3. किरायेदारों की जानकारी अवश्य साझा करें: कृपया सभी मकान मालिक/किरायेदार अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराएं, उनकी जानकारी समाधान ऐप में दर्ज करें तथा नए किरायेदार की सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें। यह सुरक्षा एवं अपराध रोकथाम के लिए आवश्यक है।

4. आपसी समन्वय एवं सहयोग से ही ऐसे अपराधों का प्रभावी मुकाबला संभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button