राज्योत्सव के समापन में शामिल होंगे अमित शाह, महिलाओं के खातों में जारी होगी महतारी वंदन की किस्त

रायपुर : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्योत्सव के मंच से अमित शाह महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे। इससे प्रदेश की पात्र महिला हितग्राहियों को दिवाली से पहले आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। उनके दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तैयारियां की गई हैं।
दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6ए, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे वे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और वहां से 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।
उनके दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से पंडरी स्थित मंडी रोड के आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे। यहां दोपहर 3:30 बजे पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पीपल वन का भी करेंगे लोकार्पण
अस्पताल कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:05 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद शाम 5:50 बजे पीपल वन से रवाना होकर राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।
राज्योत्सव के समापन समारोह में जारी करेंगे महतारी वंदन की किस्त
अमित शाह शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।
इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। इसके साथ ही राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रात 8:20 बजे दिल्ली के लिए होंगे रवाना
राज्योत्सव कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अमित शाह रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
दोपहर 12:55 बजे – दिल्ली से रवाना
दोपहर 1:15 बजे – पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे
दोपहर 1:20 बजे – रायपुर के लिए उड़ान
दोपहर 3:05 बजे – रायपुर एयरपोर्ट आगमन
दोपहर 3:30 बजे – आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे
शाम 5:00 बजे – अस्पताल कार्यक्रम समाप्त
शाम 5:05 बजे – पीपल वन के लिए रवाना
शाम 5:30 बजे – पीपल वन पहुंचेंगे
शाम 5:35 से 5:45 बजे – विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
शाम 5:50 बजे – राज्योत्सव मैदान के लिए रवाना
शाम 5:55 बजे – राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे
शाम 6:00 से रात 8:00 बजे – राज्योत्सव समापन समारोह
रात 8:00 बजे – एयरपोर्ट के लिए रवाना
रात 8:15 बजे – रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे
रात 8:20 बजे – दिल्ली के लिए प्रस्थान







