कांकेर के बाद इस जिले में मलेरिया की दस्तक, 35 ग्रामीण मिले पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कवर्धा : छत्तीसगढ़ में कांकेर के बाद कबीरधाम जिले में मलेरिया के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं. बारिश के सीजन के बीच बोड़ला विकासखंड अंतर्गत मुड़वाही गांव में करीब पिछले 15 दिनों से मलरिया को लेकर हड़ंकप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है. कैंप लगाकर 1270 से अधिक ग्रमीणों की जांच में अबतक 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिसमें करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि झलमला सीएचसी में 20 संक्रमितों का इलाज जारी है.

अलग-अलग बीमारियों से तीन की मौत

मुड़वाही के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाल ही में अलग-अलग बीमारियों से तीन लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों की वजह मलेरिया होन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. जानकारी के मुताबिक मुड़वाही गांव में हर वर्ष बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है. स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार शुरू कर दिया है. साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, नालियों की नियमित सफाई करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने और उबालकर पानी पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

मरीजों की स्थिति में हो रहा सुधार : बोड़ला BMO 

बोड़ला बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया गया. अब तक 1,270 से अधिक लोगों की जांच में 35 मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें से 20 मरीजों का झलमला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है और गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगातार उपचार व निगरानी की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button