भगवान परशुराम जयंती पर निकली भव्य बाइक रैली, महिलाओं-युवाओं की भागीदारी ने दिया ब्राह्मण एकता का संदेश

राजनांदगांव : भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रामायण प्रचारक समिति, गांधी चौक से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा, महिलाएं और वरिष्ठजन शामिल हुए। रैली गांधी चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुई।रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और जय श्री परशुराम के नारों से पूरा शहर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल में सराबोर नजर आया। बाइक सवारों का काफिला अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ता रहा, वहीं मार्गभर लोगों ने रैली का स्वागत भी किया।

इस आयोजन की विशेषता महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी रही। पुरुषों के साथ महिलाएं भी बाइक रैली में शामिल हुईं और समाज की एकजुटता का संदेश दिया। युवाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।आयोजकों ने बताया कि रैली का उद्देश्य केवल भगवान परशुराम जयंती मनाना नहीं, बल्कि ब्राह्मण एकता, सामाजिक अखंडता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना भी है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विप्रजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने कहा कि समाज के सहयोग से आने वाले वर्षों में यह आयोजन और अधिक भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा।रैली के समापन पर गांधी चौक में समाजजनों ने जय श्री परशुराम के जयघोष के साथ सामाजिक एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button