रायपुर में बोले देवकी नंदन ठाकुर- ‘सनातन बोर्ड बने, स्कूलों में चरित्र निर्माण की शिक्षा जरूरी’

रायपुर:  मुसलमान के बच्चे ईमानदार हैं, ईसाई के बच्चे ईमानदार हैं, क्योंकि वो कुरान और बाइबिल पढ़ते हैं. लेकिन हमारे बच्चे ईमानदार नहीं हैं, क्योंकि वो गीता नहीं पढ़ते हैं. हमने बच्चे को हाऊ टू अर्न मनी सिखाया है. गीता-महाभारत का ज्ञान नहीं दिया. यह बात प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सनातनी के तौर पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कही.

कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर रायपुर के बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में 8 से 14 जुलाई तक श्रीमद् भागवत कथा का वाचन करेंगे. आयोजन के पहले रविवार को कथा वाचक कथा आयोजक योगेश अग्रवाल के साथ प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ चर्चा में तत्कालीन विषयों पर, खासतौर से धर्म से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए.

ठीक नहीं लिव इन रिलेशनशिपदेवकी नंदन ठाकुर ने हाल ही शादी से पहले और शादी के बाद हत्या की आई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यूथ गलत दिशा में जा रहा है. अपने पार्टनर के द्वारा मारा जा रहा है. सिया का चरित्र अभी-अभी सामने आया है. लिव इन रिलेशनशिप ठीक नहीं है.

सनातन बोर्ड बनाने की वकालतकथावाचक ने देश में सनातक बोर्ड आवश्यकता बताते हुए कहा कि यही सरकार मदरसों को फंड देती है, लेकिन गुरुकुल और मंदिरों को कुछ नहीं देती है. हम चाहते है सनातन बोर्ड का गठन हो. आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो. जिनको पद और कुर्सी मिल जाए. उनको सनातन के लिए काम करना चाहिए.

सनातनी कहीं नहीं जाता धर्मांतरण करवानेधर्मांतरण पर देवकी नंदन ने कहा कि सनातनी तो कभी नहीं जाता है धर्मांतरण करवाने. जिसके पूर्व जन्म के पाप होंगे, वो खुद चला जाएगा. कोई पैसा लेकर आता है, तो कोई तलवार लेकर आता है. पता नहीं ये कौन सा धर्म है, जो धर्मांतरण करवाता है. उसके बाद भी हम कह रहे है कि हम सनातनी हैं. भारत में जब लोग, युवा गीता पढ़ लेगा. वो सनातन की भाषा समझ जाएगा.

स्कूल में पढ़ाएं चरित्र वाला सब्जेक्टस्कूलों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा पर तंज कसते हुए कथा वाचक ने कहा कि आज छोटे-छोटे बच्चों को बॉलीवुड गाना पर नचाया जा रहा है. छोटे-छोटे बच्चों को छैया-छैया गाने में नचाया जा रहा है. गुरु को चरित्रवान बनाया जाना चाहिए. टीचर क्या सिखा रहा है? इसीलिए हम कहते हैं कि बच्चे बॉलीवुड गाने पर डांस न करें. सावित्री, लक्ष्मी बाई, सीता की अभिव्यक्ति करे. चलाना है तो स्कूल चलाएं, लेकिन चरित्र वाली सब्जेक्ट सिखाएं.

संसद में धर्माचरित के लिए हो आरक्षणदेवकी नंदन ठाकुर ने संसद में धर्माचरित लोगों के जाने की बात कहते हुए कहा कि 50 सीट आरक्षित कर देना चाहिए. लिविंग रिलेशनशिप नहीं होना चाहिए. वेश्यावृती को लीगल कर दिया है. समलैंगिग का कानून बन गया है, तो हम विश्व गुरु कैसे बनेंगे. इस लिए धर्माचरित लोगों को सदन में जाना चाहिए.

कुछ बड़ा करने वाले हैं मोदी जीराम मंदिर में चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन रहने पर कथा वाचक ने कहा कि अगर मोदी जी मौन हैं, तो कुछ बड़ा करने वाले है. कुछ बड़ा होने वाला है. ऐसा मेरा मानना है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button