चाकू लहराकर आम जनता को डराते-धमकाते आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 10.10.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि मंगल बाजार सारथी चौक सुलभ के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रखकर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। उक्त सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचा] मौका पर आरोपी लोकेश देवांगन पिता गणपत देवांगन उम्र 19 वर्ष सा0 अर्जुंन नगर समता कालोनी हाथी राम मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर का चाकू लहराते ,oa Mjkrs धमकाते मिला जिसे समक्ष गवाहन के घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग चाकू छीनकर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को आज दिनांक 10.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक मे अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –
लोकेश देवांगन पिता गणपत देवांगन उम्र 19 वर्ष सा0 अर्जुंन नगर समता कालोनी हाथी राम मंदिर के पास थाना आजाद चौक जिला रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button