जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा – गांव-गांव में तेजी से पहुंच रहा विकास, भाजपा सरकार की प्राथमिकता हर घर में खुशहाली लाना

गरियाबंद :  ग्राम पंचायत पारागांव में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा / पारस ठाकुर ने कुल 14.45 लाख रुपए के पूर्ण निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 3 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया। लोकार्पित कार्यों में 6.50 लाख रुपए का सामुदायिक भवन, 6.45 लाख का आंगनबाड़ी भवन, 1.50 लाख का रंगमंच और 3 लाख का टिन शेड शामिल है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सोहन ध्रुव, उपाध्यक्ष लेखराम साहू, मंडल अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा, जनपद सदस्य मुकेश चंद्रवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच उर्वशी नेताम ने की।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा/पारस ठाकुर ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद गांवों में विकास कार्यों में तेजी आई है। कांग्रेस शासन में विकास का पहिया थम गया था। आज हर गांव तक योजनाएं पहुँच रही हैं और हमारा लक्ष्य है हर गरीब और जरूरतमंद के जीवन में खुशहाली लाना।

जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहन धुव्र ने कहा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर है। इन नए निर्माण कार्यों से गांव के विकास को गति मिलेगी और ग्रामीणों को सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में सरपंच उर्वशी नेताम ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत के सचिव कीर्तन साहू ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उप सरपंच किशोरी लाल तिवारी ग्राम पंचायत पारागांव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button