मोटरसाइकिल चोरी प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 रायपुर  : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में थाना पण्डरी में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रार्थी सुखदेव मेहर द्वारा दिनांक 29.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 26.03.2026 की रात्रि से 27.03.2026 की सुबह के मध्य smc अस्पताल पार्किंग से उनकी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 MS 4047 अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई थी।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम साइबर यूनिट तथा थाना पण्डरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर आरोपियों की पतासाजी की गई। संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों द्वारा चोरी की घटना स्वीकार की गई। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई।

टीम द्वारा आरोपीगण संदीप दुबे उर्फ अंकित दुबे एवं रवि पांडे उर्फ रविचंदन पांडे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी

01. संदीप दुबे उर्फ अंकित दुबे पिता राकेश दुबे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम गुंड थाना गुंड जिला रीवा (म.प्र.)

02. रवि पांडे उर्फ रविचंदन पांडे पिता रामगोपाल पांडे उम्र 32 वर्ष निवासी मोहगांव थाना सीधी जिला सीधी (म.प्र.)l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button