बेमेतरा होम्योपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन के द्वारा विश्व होम्योपैथी दिवस होटल किंग महल में मनाया गया

बेमेतरा : 10 अप्रैल 2026 को होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमन के 271वा जन्मदिन के अवसर पर बेमेतरा होम्योपैथिक चिकित्सक एसोसिएशन के द्वारा होटल किंग्स महल में होम्योपैथी संगोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य जिला चिकित्सालय बेमेतरा में होम्योपैथी के डॉक्टर उपलब्ध हो, बेमेतरा शहर मे 10 बेड का आयुष का अस्पताल हो,होम्योपैथी का विकास,होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति ग्रामीण तक प्रचार, होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति में सरकार की योजनाएं एवं एक छत के नीचे होम्योपैथी,एलोपैथी आयुर्वेदिक डॉक्टर कैसे सेवा दे सकते हैं इन सारी विषयों में गहन चिंतन हुआ इस अवसर पर बेमेतरा के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 45 होम्योपैथिक डॉक्टर इस संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण वर्मा सदस्य लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़, डॉ अभ्युदय शक्ति तिवारी असिस्टेंट डायरेक्टर आयुष एवं हेल्थ विभाग छत्तीसगढ़, डॉ लोकेश साहू सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बेमेतरा, डॉ वीणा मिश्रा जिला आयुष अधिकारी बेमेतरा एवं बेमेतरा होम्योपैथी चिकित्सक एसोसिएशन के सदस्य डॉ आशीष ठाकुर, डॉ विनय साहू, डॉ डुमेश्वर देवांगन,डॉ गुलशन साहू,डॉ भावना साहू,डॉ वीची मिश्रा, डॉ अविनाश तिवारी डॉ योगेश दुबे,डॉ शिरीश शर्मा,डॉ धर्मेंद्र, डॉ प्रमोद वैष्णव, डॉ संदीप पटेल डॉ प्रकाश साहू,डॉ अतुल ताम्रकार,डॉ प्रीति ठाकुर एवं अन्य वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक इस संगोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button