धरमपुरा में ड्रामा: टावर पर चढ़ा युवक, नीचे उतारने में जुटी पुलिस

जगदलपुर :  शहर के धरमपुरा रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। यह घटना धरमपुरा स्थित विशाल मेगामार्ट के पास की बताई जा रही है, जहां दीपक विश्वकर्मा नाम का युवक अचानक टावर पर चढ़ गया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाइश दे रही है। बताया जा रहा है कि युवक पारिवारिक कारणों से तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवक को भोपाल का निवासी बताया जा रहा है।

वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है और लगातार उससे बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button