महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 लाख के गांजे के साथ दो आरोपी पकड़े गए

महासमुन्द : महासमुन्द पुलिस ने महज पिछले तीन महीने में 21 करोड़, 79 लाख हजार, 16 हजार रुपये से अधिक कीमत का कुल 4358.320 किलो (43 क्विटल 58 किलो) गांजा जब्ती के साथ 173 आरोपी गिरफ्तार किये, जिसमे छ0ग0 के 48 व 125 अन्य राज्यों के तस्कर शामिल है।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 03.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति बैग में गांजा बिक्री करने के लिए रखे हुये है व नयापारा महासमुंद रेल्वे स्टेशन छिपियापारा के पास झोपडी में बैठा है। सूचना पर स्टॉफ एवं गवाहन के साथ मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाहीं किया गया। मुखबीर के बताए हुलिया का दो व्यक्ति मौजुद थे, जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। संदेहियो ने अपना नाम 01- सत्यबान नायक पिता कन्हैया नायक उम्र 27 वर्ष निवासी देवाभूमि थाना आसका जिला गंजाम (उडिसा) 02- बिकास बेहरा पिता अरकित बेहरा उम्र 18 वर्ष निवासी देवाभूमि थाना आसका जिला गंजाम (उडिसा) का रहने वाला बताये। अपने कब्जे में रखे बैग में गांजा रखना स्वीकार करते हुए उक्त गांजा को अपने गृह ग्राम देवाभुमि आसका (उड़िसा) से, अवैध गांजा उपज कर अधिक रकम प्राप्त करने के लिए महासमुंद बिक्री करने के लिए लाना बताए। संदेहियो के कब्जे में रखे बैग तलाशी लेने पर बैग में 22 कि.ग्रा.अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 11 लाख रूपये का, होना पाया गया। जिसे जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 175/2026 धारा 20(बी) नार.एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण-

01. सत्यबान नायक पिता कन्हैया नायक उम्र 27 वर्ष साकिन देवाभूमि थाना आसका जिला गंजाम (उडिसा)।

02. बिकास बेहरा पिता अरकित बेहरा उम्र 18 वर्ष 02 माह 02 दिन साकिन देवाभूमि थाना आसका जिला गंजाम (उडिसा)।

जप्त संपत्ति-

01- 22 कि.ग्रा.मादक पदार्थ गांजा किमती 11 लाख रूपये।

02- 02 नग मोबाईल मोबाईल किमती 11 हजार रूपये।

कुल जुमला जप्त संपत्ति किमती 11 लाख, 11 हजार रूपये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button